Refund and Returns Policy

Total Mart से खरीदारी करने के लिए धन्यवाद। कृपया ऑर्डर करने से पहले हमारी शर्तों को ध्यान से पढ़ें:

  1. सामान्य नियम (No Return/Refund):
    हमारे स्टोर पर बेचे जाने वाले किसी भी सामान पर “पैसे वापसी” (Refund) की सुविधा नहीं है। सामान पसंद न आने या मन बदल जाने पर सामान वापस नहीं लिया जाएगा।
  2. कस्टमाइज्ड आइटम्स (Customized Products):
    आपके नाम या फोटो के साथ प्रिंट किए गए सामान को किसी भी हाल में बदला या वापस नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह विशेष रूप से आपके लिए बनाया गया है।
  3. इलेक्ट्रॉनिक्स और वारंटी नियम (Electronics & Warranty):
  • वारंटी कब मिलेगी: इलेक्ट्रॉनिक्स सामान में रिप्लेसमेंट तभी मिलेगा जब वह आपको पार्सल खोलते समय ही खराब (Dead) मिला हो।
  • वारंटी कब खत्म मानी जाएगी (Warranty Void): अगर प्रोडक्ट पर कोई भी कट (Cut), खरोंच, टूट-फूट या फिजिकल डैमेज (Physical Damage) पाया जाता है, तो उसकी वारंटी/गारंटी तुरंत खत्म (Void) मानी जाएगी। ऐसे प्रोडक्ट को बदला नहीं जाएगा।
  • बिल अनिवार्य है: गारंटी/वारंटी क्लेम करने के लिए “पक्का बिल” (Original Invoice) होना अनिवार्य है जो पार्सल के साथ आया था।
  1. अनिवार्य वीडियो नियम (Mandatory Unboxing & Testing Video):
    शिकायत दर्ज करने के लिए एक ही वीडियो (Single Video) होना जरूरी है जिसमें:
  • सील बंद पैकेट को खोलना (Unboxing)।
  • डिवाइस को तुरंत चलाकर/चार्ज करके चेक करना (Testing)।
  • नोट: अगर वीडियो में कट (Cut) है या आपने प्रोडक्ट को वीडियो में चेक करके नहीं दिखाया, तो बाद में कोई शिकायत नहीं सुनी जाएगी।
  1. शिपिंग और रिप्लेसमेंट खर्च (Shipping Charges – 50/50 Rule):
    अगर आपका रिप्लेसमेंट स्वीकार कर लिया जाता है (सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के मामले में), तो कुरियर खर्च साझा किया जाएगा:
  • 50% खर्च: Total Mart वहन करेगा।
  • 50% खर्च: ग्राहक (आपको) देना होगा।
  1. शिकायत का समय:
    सामान मिलने के 24 घंटे के अंदर वीडियो और बिल की फोटो के साथ व्हाट्सएप करें: 8307005002, 9355111416।